फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में टिहरी के 473 युवाओं ने पार की दौड़ की पहली सीढ़ी.

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन टिहरी की सात तहसील क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। 473 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ को पूरा कर भर्ती की पहली सीढ़ी पार की।
विज्ञापन

बुधवार को टिहरी जनपद के घनसाली, नरेंद्र नगर, देवप्रयाग, जखनीदार, टिहरी, गजा और कंडीसौर तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। कुल 4046 युवाओं ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से 3378 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ऊंचाई जांच में कई युवा हाइट की कमी के कारण वहीं से बाहर हो गए। हाइट के माप को पार करने वाले युवाओं को कैंप के बीरबल स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया। जहां पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन मेें 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में 473 युवाओं ने दौड़ को पूराकर भर्ती के अगले पायदान में प्रवेश किया। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आंखें और अंगूठे का निशान स्कैन किए गए।
भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार 6 जून टिहरी गढ़वाल जिले के प्रताप नगर, धनोल्टी तहसील औैर चमोली जिले की जोशीमठ, चमोली, पोखरी और घाट तहसील क्षेत्रों के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें