फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालीखाल में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। थाना धुमाकोट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अदालीखाल में एक दुकानदार संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला। दुकानदार के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवा दिया है।
विज्ञापन

एसआई वाजिंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति ने सुबह पौने आठ बजे ग्राम अदालीखाल में एक दुकानदार के कमरे में मृत पड़े होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि दुकानदार दिलबर सिंह (48) पुत्र स्व. गोविंद सिंह निवासी ग्राम पलासी की अदालीखाल में किराए की दुकान है। दुकान में सीमेंट के कट्टे रखे हुए हैं। आनंद सिंह नाम का एक व्यक्ति बुधवार सुबह उसकी दुकान पर पहुंचा और उसने दुकानदार दिलबर सिंह को आवाज दी, काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पास के लोगों ने दुकान का दरवाजा खोला। भीतर पहुंचकर लोगों ने देखा कि दिलबर सिंह अपने कमरे में मृत पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें