फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल शिब्बूनगर में समर कैंप में बच्चों के शारीरिक, रचनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समर कैंप के आठवें दिन नृत्य, गायन और पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने नृत्य व गायन प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल-खेल में बच्चों ने मटकियों की सजावट की और उन पर कलाकृतियां भी बनाईं। कैंप के नौवें दिन थिऐटर में बच्चों ने अपने मनपसंद कार्यक्रमों और फिल्मों का लुत्फ उठाया। साथ ही लिटिल शेफ बनाकर अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाना और सर्व करना भी सिखाया गया। समर कैंप के अंतिम दिन म्यूजिक टैलेंट शो के दौरान बच्चे खासे उत्साहित दिखे। बच्चों ने पूल पार्टी में भी जमकर धमाल किया। अंत में सभी बच्चों को विद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र और कैंप में उनके द्वारा बनाई गई वस्तुएं भेंट की गईं। विद्यालय की निदेशिका सिंधु कोठारी ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को जो एक्सपोजर मिला है, इससे उनके भविष्य की नींव मजबूत होगी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, उप निदेशक सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्य रंजना वर्धन, पुष्पा आर्य, मंजू असवाल, मीना रावत, ममता नेगी, गीता रावत, शीतल कोटनाला, हेमवंती, अंबिका जदली, मधुबाला, सोमा दत्ता, नीलम, रेखा, संगीता व रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें