फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्य लगातार तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव में सुरेंद्र लाल आर्य को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। पदमपुर स्थित कार्यालय में सत्य प्रकाश थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव हुए। चुनाव में पीएल खंतवाल सचिव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह पदेन मुख्य संरक्षक, चक्रधर शर्मा कमलेश और जगमोहन भारद्वाज संरक्षक, आचार्य धर्म शास्त्री और दर्शन लाल चौधरी निदेशक, महेंद्र कुमार अग्रवाल और वीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। संदीप आर्य और डा. मनोरमा ढौडियाल को उप सचिव चुना गया। सत्य प्रकाश थपलियाल, ओम प्रकाश बड़थ्वाल, मीनू खान को ट्रस्टी, बचन सिंह गुसाईं को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र देवरानी को लेखा निरीक्षक चुना गया। आर्य उपप्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और मंत्री पदेन सदस्य भी होंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के निदेशक दर्शन लाल चौधरी को उनके 86वें जन्मदिवस पर ट्रस्ट ने सम्मानित किया। इस मौके पर डा. नंद किशोर ढौडियाल, ओम प्रकाश, देवेंद्र आर्य, शूरवीर खेतवाल, सतीश कुमार, चक्रधर शर्मा कमलेश, शशि नैनवाल, संदीप आर्य, विकास आर्य, सुदीप बौंठियाल और उमा देवी आदि मौजूद रहे। संचालन ट्रस्ट के मंत्री विकास आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें