फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी नयार नदी में डाल रहे पहाड़ कटिंग का मलबा, नदी का बहाव थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। बीरोंखाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर पंचपुर के पास पुल निर्माण के लिए काटे जा रहे पहाड़ का मलबा पूर्वी नयार नदी में डाला जा रहा है, इससे नदी का बहाव बाधित हो गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 बुआखाल से काशीपुर के मध्य थलीसैंण से बीरोंखाल के बीच 7 मोटर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पुलों के निर्माण के दौरान मलबे को गंगा की सहायक पूर्वी नयार नदी में डाला जा रहा है। मलबे से जहां पूर्वी नयार नदी का पानी मटमैला हो गया है, वहीं नदी का पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित हो रहा है। यूजर्स परिवहन कंपनी के डायरेक्टर ओमपाल बिष्ट का कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग थलीसैंण से मरचूला तक जर्जर हालत है। शाम को कटिंग के समय सड़क जाम कर दी जाती है, जिससे दिक्कत हो रही है। उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें