फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट के अपोला गांव में हुई चोरी की रेगुलर पुलिस से कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट (कोटद्वार)। धुमाकोट तहसील के अंतर्गत पट्टी इडियाकोट तल्ला के अपोला गांव में गत 20 मई को ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले का राजस्व पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित भवन स्वामी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य सतीश कुमार ध्यानी ने बताया कि गत 20 मई की रात पट्टी इडियाकोट तल्ला के अपोला गांव में चोरों ने उनके बंद घर के ताले तोड़कर ढाई लाख नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। सर्किल में पटवारी की तैनाती नहीं होने के कारण 22 मई को उन्होंने तहसील पहुंचकर लिखित रूप में तहरीर दी। जिस पर कानूनगो ने गांव पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। आरोप है कि तहसील में संपर्क करने पर उन्हें मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिलता है और राजस्व पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें