कोटद्वार। ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन समिति के वार्षिक चुनाव में शिशुपाल सिंह नेगी अध्यक्ष चुने गए। कौड़िया स्थित समिति के कार्यालय में वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। शिशुपाल अध्यक्ष, अनित सचिव, इकबाल अहमद उपाध्यक्ष चुने गए। संदीप अग्रवाल संरक्षक चुने गए। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, हरीश खरक्वाल, हेमंत गुसाईं, अशोक भाटिया, प्रमोद शर्मा, राजू, तोहिन, शाबीर, भूपेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।