कोटद्वार। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज घमंडपुर की छात्रा शैली ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पदमपुर मोटाढांक के छात्र दुर्गेश भट्ट ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंजना ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उधर, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पौखाल से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सपना कोटनाला ने 86 प्रतिशत, पलक रावत ने 83 प्रतिशत और प्रियांशु देवलियाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सौरभ रौतेला ने 87 प्रतिशत और ज्योति ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।