कोटद्वार। गढ़वाल सभा कोटद्वार की ओर से सरकारी विद्यालयों की छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप के पहले दिन छात्राओं को योगासन और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। कैंप में आठ सरकारी विद्यालयों से चयनित 70 निर्धन छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ महिला पतंजलि की योग शिक्षिका आशा थपलियाल और मालती सुंडली ने किया। उन्होंने सुबह पांच बजे छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों को अभ्यास कराया। गढ़वाल सभा की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने बताया कि जीआईसी यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, दयूली, झंडीचौड़, कण्वघाटी और कोटद्वार की ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी करीब 70 छात्राओं ने इस चार दिवसीय समर कैंप में शिरकत की। कैंप में छात्राओं को ट्रैक शूट व जूते भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक और समाजसेवी गोविंद डंडरियाल कहा कि कैंप का उद्देश्य बेटियों को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि कैंप में आकर छात्राएं बेहद खुश हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारी भी मिली है।
कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के सांस्कृतिक सचिव राकेश मोहन ध्यानी, युवा प्रभारी संजय थपलियाल, कोषाध्यक्ष विकास देवरानी, महासचिव चंद्रप्रकाश ध्यानी, मंजू कपरवाण, निर्मला सुंदरियाल व तनु पंत आदि मौजूद रहे।
-फोटो