फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरूबाड़ी के जंगल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन के प्लेन रेंज के अंतर्गत सीरूबाड़ी के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसपर क्षेत्र में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों ने आग से जूझते हुए उस पर नियंत्रण पाने में कामयाबी हासिल की। इस प्रयास में वन को आंशिक क्षति पहुंची है।
शनिवार को असामाजिक तत्वों ने सीरूबाड़ी के निकट प्लेन रेंज के सड़क से सटे हुऐ वन क्षेत्र में आग लगा दी। देखते ही देखते आग धधकनी शुरू हो गई। जंगल में आग फैलने की सूचना मिलते ही वन कर्मी आनन फानन में जंगल की ओर भागे। लेकिन, सड़क के निचले हिस्से से ऊपर की और बढ़ती आग को देेखते हुए वे सहम गए। उन्होंने साहस का परिचय दिया और आग से जूझते हुए उसे बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ एके त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा कर वन संपदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सीरूबाड़ी में लगी आग को बुझा लिया गया है। जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें