फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पटेल मार्ग स्थित एक होटल में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।
एसआई बबलू सिंह चौहान ने बताया कि पटेल मार्ग के होटल में ठहरे एक व्यक्ति का कमरा रविवार को जब देर शाम तक नहीं खुला तो होटल कर्मियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। होटल स्वामी ने उसका कमरा खुलवाया तो होटल में उक्त व्यक्ति बिस्तर में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त धीरज सिंह नेगी (56) पुत्र बलवंत सिंह नेगी निवासी ग्राम तिमल्या (चैलूसैंण) पट्टी डबरालस्यूं ब्लाक द्वारीखाल के रूप में हुई। होटल स्वामी ने पुलिस को बताया कि धीरज गत 14 फरवरी से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। रविवार शाम काफी देर तक भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो संदेह हुआ। पुलिस ने कमरे से शराब का एक पव्वा, कीटनाशक की खाली शीशी, कुछ खाने पीने का सामान, मोबाइल और पर्स बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि धीरज पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां से वह नौकरी छोड़कर घर आ गया था। वह कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में ही नौकरी तलाश रहा था। काम की तलाश में वह आठ-दस दिन घर से बाहर रहता था। इस बार भी वह गत 11 फरवरी को काम की तलाश में घर से निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें