फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मेधावियों को सम्मानित करेगा अमर उजाला और आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून और अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम लेकर आया है। 12वीं बोर्ड के उन प्रतिभाग छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा, जिनके अंक 60 प्रतिशत व इससे अधिक है। प्रत्येक प्रतिभावान विद्यार्थी को प्रमाणपत्र के लिए कार्यक्रम में 12वीं की मार्कशीट की फोटोग्राफी साथ लानी अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें ही विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे। 12वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है। अच्छे परिणामों के लिए छात्र-छात्राएं जी जान से पूरे वर्ष जुटे रहते हैं। इसी के मद्देनजर नगर निगम ऑडिटोरियम में 30 जून को सुबह 11 बजे अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मो. 8395876410 और 9557361592 पर कॉल कर जल्द रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें