फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन की दुआ मांगने को उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पवित्र रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार नगर और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह पहुंचकर अल्लाह से मुल्क की अमन और तरक्की की दुआ मांगी। जुमे की शाम को ईद का चांद दिखाई देते ही मस्जिदों से साइरन बजाकर और गोला छोड़कर ईद की घोषणा की गई।
विज्ञापन

ईदगाह में जामा मस्जिद में मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने लोगों को ईद की महत्ता बताई। कहा कि पवित्र रमजान के महीने में कुरान शरीफ की आयतें इस धरती पर आईं थी, जिनको रमजान के महीने में पढ़ा जाता है। इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता फितरा (अपने भोजन का कुछ हिस्सा) और जकात (संपत्ति का कुछ हिस्सा) के माध्यम से असहायों और गरीबों की मदद करना है। नमाज पूरी होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुतवा सुना और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस प्रदेेेश सचिव कृष्णा बहुगुणा ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। उधर, दुगड्डा में जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह नौ बजे मस्जिद के इमाम हिबजुर रहमान ने नमाजियों को ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला, डा. मोहम्मद अली, कमेटी के मो. इकराम, मो. अनीस, नफीस अहमद, जावेद, दानिश, इदरीश अहमद, अली अहमद, नूर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें