फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामोत्सव में ग्राम गीत ‘अंगणी गौं हमारो’ की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल के अंगणी गांव में आयोजित तीन दिवसीय अंगणी ग्रामोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक करन रावत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर लोग जमकर थिरके। ग्रामोत्सव में आयोजित अंगणी कौथिग में ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से ग्राम गीत ‘अंगणी गौं हमारो’ पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अंगणी ग्रामोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत ने किया। उन्होंने कहा कि अंगणी ग्रामोत्सव से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने गांव में देवी मंदिर के निकट एक मंच का निर्माण कराने की घोषणा की। लोक गायक करन रावत और साथी कलाकारों के साथ ही कोटद्वार के आर्यन सागर ग्रुप के कलाकारों और लोक गायिका मनीषा बिष्ट और श्वेता बिष्ट ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाल में रिकॉर्ड किए गए ग्रामगीत का लोकार्पण रहा, जिसमें जितेंद्र सिंह चौहान के लिखे ग्रामगीत ‘अंगणी गौं हमारो’ की धुन दीपक देवसागर और तरुण पोखरियाल ने तैयार की और आवाज लोक गायक दीपक और मनीषा ने दी है। इससे पूर्व रिख्वलसारी स्थित देवी मंदिर में पंडित टीमीराम खंतवाल ने पूजन किया। समारोह में धीरज मणि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रावत, देवी मंदिर के संस्थापक परिवार के भगत सिंह चौहान, दिनेश चौहान, ग्राम प्रधान सुरजीत चौहान, तीरथ चौहान, सुनील चौहान, वीरेंद्र चौहान, सोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें