फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वशांति के लिए वेदों को अपनाना जरूरी: प्रो. सतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक यज्ञ से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर टीकम सिंह ने अपने भजनों से वेेदों को सरल तरीके से समझाया। दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर सतेंद्र सिंह ने वेदों पर प्रवचन कर उनका महत्व और सार बताया। उन्होंने कहा कि वेदों के बताए मार्ग पर चलना होगा
विज्ञापन

नजीबाबाद स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आर्य महासम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि करनाल से पहुंचे लाजपत राय रहे। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सतेंद्र ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वर्तमान दशा को सुधारने के लिए वेदों का ही सहारा लेना होगा। पतंजलि योगपीठ से डा. रूपचंद्र दीपक ने कहा कि वेदों में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक व्यवस्था आदि विषयों का विस्तृत ज्ञान भरा हुआ है। महासम्मेलन में छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अमनदीप, कमल, हिमांशु, मृदुल, अनुजदीप, सौरभ, पायल व नेहा चौहान ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य संयोजक रतन सिंह शाह, मनमोहन आर्य, सुरेंद्र लाल आर्य, शूरवीर सिंह खेतवाल, सुखदेव शास्त्री, नंदन सिंह रावत, नरेंद्र ग्रोवर, सुशील गुप्ता, शिव रतन खेतवाल, दिल्ली से राम चंद्र आर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, थलीसैंण से सतीश बंधु, पाखरी से जनार्द्धन सिंह राणा व बालम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें