फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्याली बिजली घर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर के कस्याली बिजलीघर में करंट लगने से ऊर्जा निगम के लाइनमैन की मौत हो गई। अधिशासी अभियंता की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि लाइनमैन डबल फीडर वाले पोल पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था कि उसे अचानक करंट लग गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब पौने चार बजे की है। लाइनमैन ओमप्रकाश बडोला (58) पुत्र चंद्रमणि बडोला निवासी देवरामपुर तल्ला मोटाढांक कोटद्वार कस्याली सब स्टेशन के पास ही एक पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। जैसे ही वह पोल पर चढ़ा और उसने तारों को छुआ, उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन ने फाल्ट ठीक करने के लिए एक फीडर से तो शटडाउन ले लिया, जबकि दूसरे फीडर से शटडाउन नहीं लिया। इसके कारण पोल की तारों पर करंट दौड़ता रहा। अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पहले ही ऊर्जा निगम ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए कांडाखाल और यमकेश्वर फीडर को आपस में जोड़ दिया था। क्षेत्र में कई दिनों से अनियमित आपूर्ति चल रही थी। सोमवार शाम फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, तहसीलदार राजेंद्र जखमोला, राजस्व उपनिरीक्षक विदेश तोमर, सुदेश कुमार, अमित कुमार और शिवानी नेगी मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार ले जाया जाएगा। अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें