कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति ने कोटद्वार की सड़कों पर जुलूस निकाला और तहसील में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने कोटद्वार के मुख्य मार्गों पर सरकार, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार ने बड़े-बड़े वायदे किए थे। इनमें से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय बनाना भी शामिल है, लेकिन भूमि का चयन होने के बाद भी प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक द्वारा केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक गोविंद डंडरियाल, अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, योगंबर सिंह रावत, महानंद ध्यानी, वीरेंद्र सिंह रावत, संजय बिष्ट, राकेश देवरानी, रंजना रावत, चंद्रमोहन खर्कवाल व सौरव नौडियाल आदि मौजूद थे।
-फोटोे