फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार: श्रद्धेय

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केे पुत्रों श्रद्धेय एवं सुयश महाराज ने एकेश्वर विकासखंड के किरखू और नौगांवखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पूरा प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा के अंतर्गत सतपुली, खैरासैंण स्यूंसी में झील का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही चौबट्टाखाल में दो दर्जन से अधिक नई सड़कों की स्वीकृति का शासनादेश जारी किया जा चुका है। इसके अलावा पर्यटन से संबंधित अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। पर्यटन मंत्री के कनिष्ठ पुत्र सुयश महाराज ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गए समस्याओं पर राज्य सरकार एवं पर्यटन मंत्रालय पूरी तरह गंभीर है। दोनों भाइयों ने किरखू में इंडेन गैस एजेंसी पाबौ के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री नीरज पांथरी, राय सिंह नेगी, धर्मेंद्र रावत, विजेंद्र हेमदान, सोबन सिंह रावत व गौरव धस्माना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें