फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में महिला दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य मीनाक्षी नैथानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने किया। चौहान ने बताया कि किसी भी व्यक्ति और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसके बाद तन्वी ग्रुप, नम माडर्न पब्लिक स्कूल, श्री पृथ्वी विद्या मंदिर, एमबीजी स्कूल और स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास, योग प्रशिक्षण के लिए रजनी अग्रवाल, खेल में उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, मानपुर की प्रधान किरन काला, दिनेश चंद्र जोशी, गौरव जोशी, विनीता भट्ट, उमेश रावत, मोहित कंडवाल, आशु नेगी, लीला कंडवाल, उपासना सुयाल व किसान नेता परशुराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें