फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-2017 आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कोटद्वार में इस परीक्षा का आयोजन रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार (लालबत्ती चौक) पर सुबह की पाली में 10:00 बजे से शुरू होगा। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी, जिसके लिए जीआईसी कोटद्वार में पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोटद्वार में होने वाली परीक्षा में 101 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तर भारत के कई राज्यों में आयोजित इस परीक्षा के आधार पर मेधावी छात्र-छात्रों को मेरिट के आधार पर 14.4 लाख रुपये की 36 छात्रवृत्तियां दी जानी हैं। कोटद्वार में आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9675897787 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले 9:30 बजे परीक्षा केंद्र (राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार) में अपने प्रवेश पत्र के साथ पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन समेत अन्य किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें