फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईोएचएस बिल्डिंग की जल्द मरम्मत करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सचिव महानंद ध्यानी और कोषाध्यक्ष बलवान सिंह रावत ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर पूर्व सैनिकों के लिए बनी ईसीएचएस बिल्डिंग की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। कहा कि अगस्त में आई आपदा में सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस भवन को भारी नुकसान हुआ था। कई दिन तक सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस सेवाएं प्रभावित रहीं। बाद में सीएसडी कैंटीन संचालित करने के लिए तो वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई, लेकिन ईसीएचएस सेवाएं शहर से दूर कौड़िया कैंप से संचालित हो रही है। इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि कोटद्वार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 हजार पूर्व सैनिक रहते करते हैं, जो सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस सेवाओं का लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें