फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के खिलाफ आरपार की लड़ाई, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल की लड़ाई में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी कूद गए हैं। ग्रामीणों ने यूकेडी के आंदोलन को समर्थन देते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। सोमवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मोटर नगर में बस अड्डे के लिए खोदे गए गड्ढे में धरना-प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान पांच साल से अधूरे पड़े नगर पालिका के निर्माणाधीन बस अड्डे की ओर दिलाया। कहा कि नगर पालिका ने सार्वजनिक उपयोग की मोटर नगर की जमीन को बर्बाद कर दिया है। निर्माणाधीन बस अड्डा भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। यूकेडी ने देवीरोड पर मोटर नगर के पास सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर निगम के खिलाफ यूकेडी का धरना-प्रदर्शन सोमवार को दसवें दिन में पहुंच गया। सोमवार को यूकेडी ने तहसील परिसर के स्थान पर मोटर नगर में अधूरे पड़े बस अड्डे की जमीन और खोदी गई खाई में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई जनसभा में यूूकेडी के केंद्रीय संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि नगर निगम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। दीपावली के बाद आंदोलन को वृहद स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कहा कि भाबर की जनता को विश्वास में लिए बिना नगर निगम को थोपने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश चंद्र बलोधी ने यूकेडी के आंदोलन को समर्थन देते हुए ग्रामीण जनता पर नगर निगम थोपने के निर्णय की आलोचना की। यूकेडी नेता पितृशरण जोशी, उत्तराखंड जनमोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजाराम अण्थ्वाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत ने कहा कि भाबर की जनता पर जबरन थोपे गए नगर निगम और सीमा विस्तार से लोग भड़के हुए हैं। जनसभा के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मोटर नगर में सिगड्डी-हरिद्वार मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में यूकेडी अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, बीना जोशी, श्रवण सिंह रावत, सीमा रावत, रोशनी देवी, ममता रावत, तेजपाल सिंह रावत, रमेश कोठारी, प्रवेंद्र रावत, विजय ध्यानी, यतेंद्र रुडोला, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, मुकेश ध्यानी, राजकुमार गुप्ता, गुलाब सिंह, राम सिंह सैनी, प्रवेश चंद्र नवानी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें