फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ा प्रतियोगिता में शिशु मंदिर के बच्चों ने दिखाया अपना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गणित का स्तर ऊंचा उठाने के लिए विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर में आयोजित पहाड़ा प्रतियोगिता में ध्रुव रावत, दिया गुसाईं, प्रियंका अग्रवाल, भूमिका, खुशी रौतेला, मयंक राज और सुबोध अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भगवान सिंह रावत ने बताया कि पहाड़ा प्रतियोगिता में एलकेजी से सुबोध, आयुषी बड़ोला, आरूष भारद्वाज, यूकेजी के मयंक राज, प्रियांशी, अनुष्का, पहली कक्षा की खुशी रौतेला, चांदनी, नंदिनी पंत, कक्षा दो की भूमिका, तनवी, विभूति गौड़, कक्षा तीन की प्रियंका अग्रवाल, दीप्ति शर्मा, ऋतिक, कक्षा चार की दिया गुसाईं, अभिषेक आदर्श, तानिया, कक्षा पांच के ध्रुव रावत, पाय बहुखंडी, महक अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रमोद शर्मा और प्रयागदत्त चमोली ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस मौके पर अंचल कुमार अग्रवाल, जगनलाल, गीता रावत, सुनीता पंत, सुुनीता सेमवाल, मीनाक्षी, मनीषा डोबरियाल, सर्वेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें