फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस कोड का पालन न होने से खफा हुए शिक्षा राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह ड्रेस कोड का पालन न होने से नाराज हुए और सख्ती से इसका पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की 180 दिन से कम उपस्थिति हो, उनके अभिभावकों को पत्र भेजकर अवगत कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। जिसमें 180 दिन पढ़ाई करना अनिवार्य है। अगले सत्र से महाविद्यालयों को श्रीदेव सुमन में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद महाविद्यालय में सीटों की कमी को आसानी से पूरा किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को ड्रेस कोड लागू करने के लिए पत्र प्रेषित किया है। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन और उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने महाविद्यालय में मात्र दो ही सफाई कर्मचारी होने की बात कही। जिस पर मंत्री ने प्राचार्य को दो सफाई कर्मचारियों की अलग से तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। इस मौके पर प्रोफेसर डीएम शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र रावत, मनीष शर्मा, अमित भारद्वाज, छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण मोहन डोबरियाल, सचिव अनुराग रावत, शांतनु रावत, अमन बुड़ाकोटी, रजत भट्ट, जितेंद्र नेगी, कुलदीप, मंदीप पटवाल, संदीप असवाल, योगेंद्र गौनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें