फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में एबीवीपी ने नीरज को बनाया अध्यक्ष उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, सतपुली और जयहरीखाल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। साथ ही अपने प्रत्याशियों केे जिताने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रांत मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल, जिला संयोजक शांतनु थपलियाल के मार्गदर्शन मेें आयोजित एबीवीपी की बैठक में छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नीरज ढौंडियाल, महासचिव के लिए आकाश रावत, कोषाध्यक्ष के लिए प्रियंका और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अमित खत्री को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई। सतपुली महाविद्यालय के लिए अध्यक्ष पद पर सूरज चौहान, सचिव के लिए कुलदीप, उपाध्यक्ष के लिए रोहित, सह सचिव सूरज और यूआर के लिए रोहित को चुना गया। जयहरीखाल महाविद्यालय के लिए अरविंद गुसाईं, सचिव पद पर ध्यान सिंह रावत, कोषाध्यक्ष के लिए रवि सेमवाल और यूआर के लिए आशीष सिंह रावत को चुनाव में उतारने पर सहमति बनी।

एनएफएस के छात्रों ने रोपे पौधे
कोटद्वार। नेशनल फारेस्ट स्टूडेंट्स (एनएफएस) के छात्रों ने फलहारी बाबा मंदिर परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर एनएफएस के संस्थापक डा. किशोर चौहान ने कहा कि एनएफएस से जुड़े छात्र प्रति वर्ष दस पौधे लगाते हैं और पांच वर्ष तक उन पौधों की देेखभाल करते हैं। इस अवसर पर एनएफएस के अभिषेक राणा, आशीष रावत, ममता डबराल, योगेश चंद्र, अजय हिंदवाण, चंद्र प्रकाश, दीक्षा नेगी, अंजलि नेगी, किरन रावत, शिवानी चमोली, अमन रावत व सरिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें