कोटद्वार। कोटद्वार के गौरव पुंडीर ने राजकीय पालीटेक्निक कालेज नैनीताल टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुंभीचौड़ निवासी पूर्व सैनिक मोहन सिंह और सर्वेश्वरी पुंडीर के बेटे गौरव ने कोटद्वार के टीसीजी पब्लिक स्कूल से 12वीं पास किया। उसने दो वर्ष पूर्व पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एम ग्रुप में जिले में टॉप किया था। प्रवेश परीक्षा टॉप करने पर नैनीताल पालीटेक्निक कालेज में मॉडल आफिस मैनेजमेंट कोर्स में उसे दाखिला मिल गया। अमर उजाला से बातचीत में गौरव ने बताया कि पालीटेक्निक करने के बाद वह सबसे पहले सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करेगा।