इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंस (आईएचएमएस) में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रथम नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 15 प्राध्यापकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय पन्त और पंकज कुकरेती द्वारा लिखित ‘टेस्ट ऑफ उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन किया।
शनिवार को बलभद्रपुर स्थित संस्थान सभागार में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर, असम, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों के विभिन्न संस्थानों से पहुंचे 40 विशेषज्ञ पहुंचे। उन्होंने ‘कोविड-19 माहामारी के दौरान उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों की चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया। सर्वोत्तम शोधपत्र के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय से पहुंची डॉ. अर्पिता मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोविड के बाद भारत ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर दुनिया को नेतृत्व की क्षमता का परिचय कराया है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक (प्रशासन) कर्नल बीएस गुसांई (रि.), निदेशक (शिक्षण) सुनील कुमार, इंटरनेशनल एक्सपर्ट डॉ. मारिया टेरेस, डॉ. जोसलीन, डॉ. एवगेनिया जहारिकोवा, डॉ. अरुण कौशिक, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रियाज कुरैशी, डॉ .अखिलेश पांडेय, डॉ. कविता खन्ना मौजूद रहीं।