कोटद्वार। आईएससी 12वीं की परीक्षा में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 144 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। विद्यालय में अदिति परिहार ने सर्वाधिक 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।
शुक्रवार शाम को आईएससी का परीक्षा परिणाम नेट पर आया। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए विद्यालय प्रबंधन के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाईं। विद्यालय के प्रबंधक फादर एडी जोश और प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने होनहार छात्रों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि विद्यालय में टॉप टेन की सूची में अदिति परिहार ने 95.75 प्रतिशत, स्नेहा ने 94.25 प्रतिशत, पुलकित भट्ट ने 94 प्रतिशत, दीपाली ध्यानी ने 93.25 प्रतिशत, अक्षित रावत ने 93 प्रतिशत, अतुल रावत ने 92 प्रतिशत, नेहा नेगी ने 92 प्रतिशत अनुष्का नेगी ने 91 प्रतिशत, अर्चिता सैनी ने 90.75 प्रतिशत और सिद्धार्थ पंवार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने विद्यालय के सभी पास होने वाले छात्र-छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
-फोटो