फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी पुलिस की मदद से तीनों घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तीनों ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

परिजन सहाबुद्दीन ने बताया कि मुंढाला गांव कीरतपुर बिजनौर यूपी निवासी अतीक (25) पुत्र स्व. अनीस, जुल्फिकार (25) पुत्र मोहब्बत अली और कोटद्वार लकड़ीपड़ाव निवासी आरिफ (20) शाम को करीब चार बजे कीरतपुर मुंढाला गांव से एक बाइक में सवार होकर कोटद्वार आ रहे थे। तभी नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जाफराबाद के पास एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके कारण तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना नजदीक जाफराबाद यूपी पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से एक टैक्सी में बैठाकर उन्हें राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। यहां अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. सतीश कुुमार ने तीनों की जांच करने के बाद उनकी हालत अत्यंत खराब बताते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें