फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फेस्टिवल के अंतिम दिन पक्षी प्रेमी पहुंचे लैंसडौन के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से आयोजित बर्ड फेस्टिवल के अंतिम दिन पर्यटकों ने लैंसडौन के जंगलों में पक्षियों के दर्शन किए। फेस्टिवल में आयोजित स्कूल के बच्चों की क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ गाइड और सहयोग करने वाले लोगों को डीएफओ वैभव कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रविवार को बर्ड फेस्टिवल के तहत देश विदेश से आए करीब 80 पक्षी प्रेमियों ने लैंसडौन के जंगलों के विभिन्न ट्रैकिंग मार्गों पर ब्लैक थ्रोटेड टिट, क्रेस्टेड बंटिंग, क्रेस्टेड किंग फिशर, ग्रे टीपाई, ब्लैक लोर्ड टिट, बेबलर, वालक्रीपर व्हाइट क्रेस्टेड, हेयर क्रेस्टेड डोरगों, डालर बर्ड, डार्क साइडेड, फलाई केचर, ग्रेट बारबेट आदि के दीदार किए।
फेस्टिवल का समापन कोटड़ी वन विश्राम गृह परिसर में किया गया। इसमें पक्षियों पर आधारित क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में आदर्श कुमार ने प्रथम, निशा, देवाशीश, रजत रावत, इकरा, मेजबां, निशा ने द्वितीय और देवाशीश, चिराग, सेफाली, दृष्टि, हिमांशु, निर्मत, दीपक व उदित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रविवार को हुई चित्रकला प्रतियोगिता से सीनियर वर्ग में नीता रावत ने पहला, शिवम अग्रवाल ने दूसरा और धीरज थपलियाल को तीसरा स्थान दिया गया। जूनियर वर्ग में सत्यम अग्रवाल, हर्षित थपलियाल, वंशिका चौहान ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीओ गिरीश चंद्र बेलवाल, रेंज अधिकारी पूनम कैंथोला, आरपी पंत, डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल, सतविंदर सिंह, दीपक कुमार, बर्ड वाचर राजीव बिष्ट, योगेश शाह, लोकेश ओरी, कृष्ण गोपाल शर्मा व एसपी कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें