जयहरीखाल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क, पेयजल और पशुपालन संबंधी मामलेे प्रमुुखता से छाए रहे। बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से जनप्रतिनिधियों ने रोष प्रकट किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख ने अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को खंड विकास सभागार में ज्येष्ठ उपप्रमुख उदय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में
बबीना के प्रधान महेश चंद्र खंतवाल ने दुधारखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डाक्टर और एक फार्मेसिस्ट के पद रिक्त का मामला उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार मनमोहन रौतेला ने कांडाखाल स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर और एएनएम के न आने की शिकायत की। उन्होंने पुडेरगांव पंपिंग के संचालन पर सवाल खड़े किए। साथ ही वर्ष 2014 से लंबित पड़ा प्राथमिक विद्यालय के भवन का मामला उठाया। उन्होंने किमार चाई मोटर मार्ग के मुआवजे की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिमोहन रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के नियमों के शिथिलीकरण व शुल्क में कमी की मांग की। उन्होंने जैहरी परिंदा मोटर मार्ग का मुआवजा न दिए जाने पर रोष प्रकट किया।
प्रधान सुरमाडी धर्मेंद्र नेगी ने पौखाल में अवैध होटल निर्माण का मामला उठाया। ग्राम प्रधान असनखेत सतबीर सिंह ने क्षतिग्रस्त असनखेत विद्यालय को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। हडुल के प्रधान बलवंत सिंह ने हडुल पेयजल योजना के पुनर्गठन करने, वहीं नेग्याणा के प्रधान राम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय की पेयजल योेजना क्षतिग्रस्त का मामला उठाया।
इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख इंद्र सिंह भंडारी, सहायक विकास अधिकारी अर्जुुन शाह, सीआरसी समन्वयक शशि ढौंडियाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।
-फोटो