लैंसडौन। राजकीय आदर्श इंटर कालेज सिद्धपुर ढौंडियाल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में छात्रों को योग प्रशिक्षण और योग संबंधी जानकारियां दी गईं। योगाचार्य आशीष मैंदोला ने आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही ताड़ासन, सूर्या नमस्कार, वृश्चिक आसन, धनुराषन, उष्टासन, सेतूबंध आसन, वकासन के अलावा जलंधरबंध आदि योग कराया। शिविर में डिवाइन हिमालयन फाउंडेशन के महासचिव राजीव शर्मा, सहसचिव जसदेव ढौंडियाल, एनएसएस प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मनोज नेगी, सुशील कोटनाला, कमलेश प्रसाद, अनिल कुमार, सूबेदार बृजमोहन रावत और अशोक जखमोला आदि मौजूद रहे।