फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिखाई जिम कार्बेट पार्क की डाक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से सोमवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित रिसेप्शन सेंटर में गांधी जयंती और वन्यजीव सप्ताह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर सिद्धबली मंदिर के पास साफ-सफाई की। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके बाद 35 बच्चों को जिम कार्बेट पार्क पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर धर्मवीर गुसाईं, धर्मा रावत, रवींद्र देव, कुलदीप सिंह, संतराम, मनीष कुमार, प्रभु दयाल, मोहन सिंह और नरेश बहुखंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें