फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार दिन से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने और घराट का ट्यूबवेल फुंक जानेे से नाराज ग्राम पंचायत लालपुर के जनप्रतिनिधियों ने जलसंस्थान के ईई का घेराव किया। उन्होंने गांव में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को उपप्रधान सुधीर खंतवाल के नेतृत्व में ग्रामीण अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल संस्थान पर गांव में पेयजल व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल किल्लत से परेशान लोग पानी के लिए अन्य क्षेत्रों में भटक रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग अनजान बना हुआ है। कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो महीने के अंदर घराट का ट्यूबवेल कई बार खराब हो गया है। इसके कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बहुगुणा ने ग्रामीणों को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, सोम दत्त बौंठियाल, रमेश जुयाल, राकेश चौधरी, चंद्रमोहन सिंह नेगी, अमर चंद्र आर्य, ललित खंतवाल, हेमू ध्यानी, निर्मला जखमोला, मंजू देवी, कुसुम बौंठियाल, लीला देवी व राखी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें