फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीरामपुर और पदमपुर में नहीं रहेगी पानी की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अब पौड़ी जिले की काशीरामपुर और पदमपुर ग्राम पंचायतों में लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। राज्य सरकार ने इन दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए इन्हें विश्व बैंक की अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के तहत चयनित किया है। योजना के निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कोटद्वार शहर से सटे काशीरामपुर और पदमपुर गांव अर्द्धनगरीय श्रेणी में आते हैं, जहां विश्व बैंक पेयजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति बढ़ाने और संसाधन विकसित करने के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की कोटद्वार शाखा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय अभियंताओं ने पेयजल योजना निर्माण से पूर्व आधारभूत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
काशीरामपुर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी और पदमपुर के ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए सोमवार से जल निगम द्वारा सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। दोनों ग्राम पंचायतों में 15-15 वार्ड हैं। सर्वेक्षण में ग्राम पंचायत में निवासरत परिवारों का चयन व सत्यापन किया जाएगा। योजना के तहत प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। हर दिन जहां 18 घंटे पानी मिलेगा, वहीं पानी का प्रेशर इतना रहेगा कि बिना टुल्लू पंप के तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचेगा। इस योजना के तहत दोनों गांवों में छोटे-बड़े नलकूप बनाए जाएंगे और मौजूदा पाइप लाइनों का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के तहत गढ़वाल और कुमाऊं की करीब 34 से अधिक बस्तियों की डीपीआर बनाने के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता मुनीष कुमार करारा ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य एक पखवाड़े के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें