फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1333 एलटी शिक्षक हुए स्थायी, सूची जारी

Fri, 19 Feb 2016 09:30 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल में तैनात 1333 सहायक अध्यापकों को स्थायीकरण कर दिया है। इसमें 1213 सामान्य व 120 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल के विभिन्न विद्यालयों में तैनात 1333 सहायक अध्यापकों के स्थायीकरण की सूची जारी कर दी गई है। सर्वाधिक 326 एलटी शिक्षक गणित विषय के हैं। 228  सामान्य, 204 हिंदी, 201 अंग्रेजी, 142 विज्ञान, 129 व्यायाम, 78 कला, नौ गृह विज्ञान, सात संगीत, चार वाणिज्य, तीन कृषि व एक-एक उर्दू व संस्कृत के शामिल हैं। अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि संबंधित जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थायीकरण से कोई शिक्षक रह गया हो तो वह संबंधित जिलों के सीईओ को अपना प्रत्यावेदन दे सकता है। कहा कि स्थायीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें