फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधिकार मंच ने आमपड़ाव में बंद मार्ग को खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जनाधिकार मंच ने आमपड़ाव में कैंटीन के समीप सेना द्वारा बंद किए गए रास्ते को खोलने की मांग की है। मंच की ओर से रक्षा मंत्री और थलसेना अध्यक्ष को मामले की जानकारी देते हुए ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम ने एसडीएम के माध्यम से रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमन और थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि सेना के आमपड़ाव मैदान से लगे वर्षों पुराने रास्ते को सेना ने वर्ष 2012-13 में बंद कर दिया था, तब से मानपुर, शिवपुर समेत कई गांवों के लोगों को जहां आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सेना द्वारा मैदान की बाउंड्रीवॉल किए जाने से बरसाती पानी की निकासी बंद हो गई है। बरसात में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। बरसाती पानी की निकासी बंद होने से बाढ़ का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। कहा कि इस संबंध में सेना के अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें