फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों के माध्यम से दे सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी के सहयोग और कौथिगेर समिति के तत्वावधान में जीआईसी धोबीघाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन, नशा मुक्ति अभियान सहित सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सूचना विभाग द्वारा यह कार्यक्रम जनपद के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के जीआईसी धोबीघाट में आयोजित कार्यक्रम में कौथिगेर समिति के राकेश शाह और एम दल ने संगीत से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण अभियान, पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन व नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कलाकारों द्वारा ढोलक, हारमोनियम के साथ गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती ने छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम से सीख लेने और उसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. सौरभ मिश्र, विनीता सेमवाल व बलबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन मनमोहन सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें