फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों को मतदान कक्ष के भीतर आने से रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी के वोट डालने की कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे पर पीठासीन अधिकारी और वहां तैनात पुलिस कर्मी द्वारा हाथ मारकर रोकने पर मीडिया कर्मियों ने गहरा रोष जताया और हंगामा किया। इस दौरान वहां मौजूद एसएसआई राकेंद्र कठैत के समझाने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी साढ़े बारह बजे मतदान के लिए कोटद्वार पहुंचे। दो बजे वह मॉडल मांटेसरी स्थित अपने पोलिंग बूथ पहुंचे। इसकी भनक लगते ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी कवरेज के लिए वहां पहुंच गए। मीडिया कर्मी जैसे ही मतदान कक्ष के भीतर कवरेज के लिए पहुंचे, वहां पीठासीन अधिकारी ने कवरेज करने के लिए साफ इंकार कर दिया। इस पर मीडिया कर्मी बाहर से ही कवरेज करने लगे, जिस पर पीठासीन अधिकारी और वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहर से कवरेज कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के कैमरों पर हाथ मारते हुए कवरेज करने से मना कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने दरवाजा भी बंद कर दिया। इस पर मीडिया कर्मियों ने गहरा रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच वहां मौजूद एसएसआई राकेंद्र कठैत और अन्य पुलिस कर्मियों ने पत्रकारों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें