किशनपुर। भाबर में श्री अटल आदर्श रामलीला कमेटी झंडीचौड़, उमरावपुर ने रामलीला के मंचन और कमेटी गठित करने के लिए ग्रामीणों ने बैठक की। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हरि सिंह रावत अध्यक्ष, मोहित कंडवाल सचिव, धर्मेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत बड़थ्वाल सह-सचिव, गोकुल सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत और श्रवण कुमार संयोजक, महेंद्र सिंह रावत और रणवीर सिंह को डायरेक्टर दायित्व सौंपा गया। संरक्षण मंडल में ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह, चंद्रभान सिंह नेगी और वीपी ध्यानी रहेंगे। इस अवसर पर नव सर्जित कमेटी ने निर्णय लिया कि 25 सितंबर से रामलीला मैदान झंडीचौड़ में मंचन शुरू किया जाएगा।