फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तच्छाली-स्यालिंगा मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। घाड़ क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पुलिंडा-तच्छाली-स्यालिंगा मोटर मार्ग के बनने का रास्ता साफ हो गया है। लोनिवि दुगड्डा, तहसील प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मार्ग का सर्वे किया और मार्ग का एलाइनमेंट किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में विधायक विजया बड़थ्वाल ने मार्ग निर्माण की मंजूरी प्रदान की, लेकिन वन विभाग का पेंच फंसने के कारण तब मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान विधायक रितु खंडूड़ी के प्रयासों से एक बार फिर मार्ग निर्माण की कवायद शुरू हुई और विभागीय अधिकारियों ने सर्वे भी किया। गिंठाला गांव के मार्ग से न जोड़ने पर गांव के 15-20 परिवारों ने पुन: सर्वे करा गांव को भी उक्त मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को लोनिवि, तहसील प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर मार्ग का सर्वे कर एलाइनमेंट तय किया। लोनिवि दुगड्डा के अवर सहायक अभियंता प्रदीप ममगांई ने बताया कि पांच किमी मोटर मार्ग पर करीब एक किमी वन भूमि है। वन विभाग की भूमि हस्तांतरण के बाद इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें