लैंसडौन। नगर के विभिन्न संगठनों से जुडे़ लोगों ने कुमाऊं के लोक गायक पदमेंद्र कार्की को यादकर श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र क्लब में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने लोक गायक पदमेंद्र के निधन को संगीत के क्षेत्र में उत्तराखंड की क्षति बताई है। इस दौरान लोगों ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर डा. एसपी नैथानी, डा. सतीश कालेश्वरी, बीएस धमीजा, मोहन बिष्ट, रोशन शाह, कुलदीप कुमार, योगेश शाह, देवेंद्र नैथानी आदि मौजूद रहे।