कोटद्वार। रिखणीखाल महोत्सव के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संस्कृति विभाग की ओर से पहुंची कोटद्वार की आशु कला समिति की संस्थापक सुमित्रा रावत ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
बृहस्पतिवार को जीआईसी रिखणीखाल में आयोजित महोत्सव का मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख पिंकी नेेगी, रमेश रावत और रघुबीर बिष्ट ने शुुभारंभ किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने महोत्सव और मेलों को प्रदेश की धरोहर बताया। कहा कि मेलों के माध्यम से हमको अपनी लोक संस्कृति को संजोने का मौका मिलता है।
इसके बाद उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से पहुंची कोटद्वार की सुमित्रा रावत और साथी कलाकारों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता पर नाटक का मंचन किया। हाईस्कूल कंडिया ने नंदादेवी राजजात की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर महोत्सव अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, संयोजक देवेश सिंह, बलवंत सिंह रावत, प्रेम सिंह, मनोज नेगी आदि मौजूद थे। संचालन धनपाल रावत और विकास देवरानी ने किया।