फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रशासन पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लालपुर पूर्वी और शिवपुर पश्चिमी नाले के किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने नाले पर बनी सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर ग्रामीणों की सुध नहीं लिए जाने का आरोप लगाते हुए लालपुर पूर्वी और शिवपुर पश्चिमी नाले को मिलाकर जन संपर्क मार्ग बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर तहसील में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को शिवपुर के लोग नहर के किनारे एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन से नाले पर बनी सड़क को आगे बढ़ाने की मांग की। कहा कि वे पिछले 60 साल से नहर के किनारे रह रहे हैं, लेकिन उन्हें सड़क सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। विभागों ने किसी प्रकार नाले को ढककर सड़क तो बना दी, लेकिन आगे का हिस्सा नहीं जोड़ा। बताया कि आगे का मात्र 450 मीटर हिस्सा जोड़ने से सड़क करीब पांच ग्राम पंचायतों से होते हुए देवी रोड पर मिल जाएगी। इससे पूरा क्षेत्र मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी और क्षेत्र में पेयजल लाइन पहुंचने में आसानी होगी। लोग इसके लिए कई बार सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सड़क के विस्तारीकरण को लेकर विभाग और प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह नेगी, संजय नेगी, पुष्पा नेगी, महिपाल रावत, पंचम सिंह नेगी, प्रभाकर कुकरेती, वेदप्रकाश धूलिया, ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र सिंह नेगी, कुशपाल सिंह नेगी व दीपक पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें