फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष मिस्टर और अनुश्री बनी मिस बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित गुडलक समारोह में 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई दी गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा में बच्चों की सफलता के लिए हवन कराया गया।
विज्ञापन

मोटाढांक तल्ला स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित गुडलक समारोह का विद्यालय की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सच्ची निष्ठा और लगन से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को हमेशा सफलता मिलती है।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर विदाई समारोह में समा बांधा। 12वीं के छात्र आशुतोष भंडारी को मिस्टर बलूनी, छात्रा अनुश्री नौडियाल को मिस बलूनी का खिताब दिया गया। अंशुल पांथरी और ओसीन भंडारी को मिस्टर-मिस स्पार्कल ऑफ द डे, जबकि विवेक रावत को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोशन भारद्वाज के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें