फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोखले मार्ग के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गोखले मार्ग पर जाम और अतिक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान छेड़ा। इसमें सड़क पर चल रहे सब्जी और फड़ वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे गोखले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर फड़ लगाकर सब्जियां लगी हुई थीं। इस बीच झंडाचौक से पुुलिस सीओ जेआर जोशी, एसएसआई राकेंद्र कठैत पुलिस कर्मियों के साथ और स्टेशन रोड से उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी और नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अतिक्रमण हटाने का अभियान छेड़ दिया। दोनों ओर से घिरे सब्जी वालों को जैसे ही इसका पता लगा, उनमें अपनी सब्जियों को लेकर भगदड़ मच गई। कम सब्जी वाले तो अपनी सब्जी के टोकरों सहित गलियों में भाग गए, लेकिन अधिक मात्रा में सब्जी लगाए हुए फड़ वाले धरे गए। कई दुकानदारों ने एसडीएम और नगर निगम अधिकारी के सामने अतिक्रमण का विरोध किया। कई ने सामान छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक नहीं चली। एसडीएम के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारियों ने करीब दो दर्जन सब्जी और फल वालों का सामान ट्रक में भरना शुरू कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने सब्जी और फल से भरा ट्रक मुक्तिधाम स्थित गोशाला में भिजवा दिया।
एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि गोखले मार्ग पर बार-बार समझाने और चालान की कार्रवाई करने के बाद भी सब्जी वाले मान नहीं रहे हैं। इसके लिए अब सीधे सड़क पर लगे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। अब भी अतिक्रमणकारी नहीं माने तो सामान जब्त के साथ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें