फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्जी टीम ने जीता शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूूर्नामेंट सुर्जी टीम के नाम रहा। सुर्जी ने पावर जोन को 106 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजकों ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये के साथ विनर ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये के साथ उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

सोमवार को मोटाढांक के मिनी स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुर्जी टीम और पावर जोन के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करने उतरी सुर्जी टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में बल्लेबाज फाइम के 62 रनों की बदौलत 198 रन बना डाले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर जोन की पूरी टीम 92 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। सुर्जी ने प्रतियोगिता को 106 रनों से जीत लिया।
इस अवसर पर बालभारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, समाजसेवी राजगौरव नौटियाल, आयोजक तरुण ईष्टवाल, वरुण ईष्टवाल, अभिषेक, अजय, पारस, पवन व शिवकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें