फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी देवी ज्वाल्पा सौजयणा दे मिलाई..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सरस्वती कीर्तन मंडली रतनपुर की ओर से नवरात्रों के अवसर पर माता भगवती का जागरण किया गया। इसमें आशुकला समिति द्वारा निकाली गई माता की झांकी और भजनों पर रात भर श्रद्धालु झूमते रहे। अगले दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों ने माता का प्रसाद ग्रहण कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बलभद्रपुर के रतनपुर सुखरौ में आयोजित भगवती जागरण में सरस्वती कीर्तन मंडली की अध्यक्ष उर्मिला चौहान ने माता की जोत जलाई। इस अवसर पर आशुकला समिति की संस्थापक लोक गायिका सुमित्रा रावत ने जागरण की शुरुआत मेेरी देवी ज्वाल्पा सौंज्ड़या दे मिलाई... आदि शक्ति छई मां जगदंबा भवानी.., हे देवी मां दुर्गा भवानी.., नाचिगेना मेरा भोला भंडारी नाची गेना... आदि भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय किया। गायक योगेंद्र गडोई ने धवड़ी लगोलू राजि रखी मां.., पंडो खेला पांसो..की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। गायक अनिल शर्मा ने जै मैया दुर्गा भवानी जै मैया..भजन प्रस्तुत किया। विपिन कुमार ने देवी सुरकंडा भवानी.., जौ जस देई... आदि प्रस्तुति देकर रात भर माता का गुणगान किया। इस अवसर पर रंगकर्मियों ने माता भगवती, शेर व शिव पार्वती आदि की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें