फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस की भाषण प्रतियोगिता में असीम राय रहे अव्व्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हिंदी दिवस के उपलक्ष में रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की कोटद्वार इकाई में ‘हिंदी भारत की अमर वाणी है’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में असीम राय प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

हिंदी माह आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिकेश कुमार ने बताया कि बीईएल में 01 से 30 सितंबर तक हिंदी माह मनाया जाएगा। जिसमें वर्ष भर हिंदी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को हिंदी माह समारोह में पुरस्कृत किया जाता है और हिंदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभाग को सम्मानित किया जाता है। साथ ही कर्मचारियों के लिए प्रचार वाक्य, पत्र लेखन, भाषण, स्वरचित कविता, राजभाषा ज्ञान, अनुवाद कौशल, राजभाषा जागरूकता, प्रतीक द्वारा शब्द-निर्धारण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। हिंदी माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रेरित किया। इस मौके पर आयोजित हिंदी भारत की अमर वाणी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में असीम राय, ऋचा रावत, सौरभ मंझेड़ा, महेंद्र सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (विपणन) रघुवीर सिंह नेगी, उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) प्रवीण कुमार, उपमहाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) धीरज बंसल, उपमहाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स एवं मानव संसाधन व प्रशासन) अनुराग शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें