फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर में फुंका सिंचाई ट्यूबवेल, धान की रोपाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल फुंकने से भाबर क्षेत्र के तल्ला मोटाढांग क्षेत्र में बिना पानी के खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण धान की पौध क्यारियों में ही सूखने के कगार पर है। किसान विभाग से पानी की व्यवस्था के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

तल्ला मोटाढांग क्षेत्र में सिंचाई के लिए विभाग द्वारा शिवराजपुर में सिंचाई ट्यूबवेल की व्यवस्था की गई है। इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है, जिसके कारण सिंचाई पानी की डिमांड अधिक रहती है। रात-दिन ट्यूबवेल चलने के कारण उसकी मोटर फुंक गई। इसके कारण चार दिन से खेतों में पानी नहीं पहुंच पाया है। विभाग के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय नागरिक संजीव जखमोला, गिरीश वशिष्ट, आलोक रावत व नवलोक रावत ने सिंचाई विभाग पर सिंचाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग द्वारा लगातार पंप चलाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। पानी नहीं होने के कारण धान की पौध खराब हो रही है। विभाग को शीघ्र ट्यूबवेल की मरम्मत करनी चाहिए। उधर, विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुकरेती ने बताया कि शीघ्र ट्यूबवेल की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें